Disney की 100वीं एनिवर्सरी पर शाओमी का तोहफा, लॉन्च किया स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन, डिजाइन है बेहद खास!

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 09 Jun 2023 07:46 PM IST
सार

Xiaomi Civi 3 Disney 100th एनिवर्सरी एडिशन को 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज के सिंगल स्टोरेज में पेश किया गया है। स्मार्टफोन के बॉक्स पर डिज्नी से जुड़े स्टीकर भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Xiaomi Civi 3 Disney 100th Anniversary Edition Model Launched With Customised Disney UI Know details
Xiaomi Civi 3 Disney Edition - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने Disney की 100वीं एनिवर्सरी पर नया स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन पेश किया है। इस फोन को Xiaomi Civi 3 Disney 100th एनिवर्सरी एडिशन नाम से पेश किया गया है। फोन को 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज के सिंगल स्टोरेज में पेश किया गया है। स्मार्टफोन के बॉक्स पर डिज्नी से जुड़े स्टीकर भी लगाए गए हैं। चलिए जानते हैं फोन की कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    फोन को घरेलू मार्केट में सिंगल स्टोरेज में पेश किया गया है। इसकी कीमत 2,899 चीनी युआन (लगभग 33,500 रुपये) है। फोन के बैक पैनल में मिकी माउस की एक फोटो है जो 'डिज्नी 100' लोगो के साथ फोन के राउंड कैमरा मॉड्यूल की ओर इशारा करती है। कंपनी डिज्नी-थीम वाले फोन कवर, ईयरबड्स और फिटनेस ट्रैकर्स भी जारी कर रही है। यहां तक कि सिम ट्रे इजेक्टर पिन भी मिकी माउस सिल्हूट के सिर के साथ आता है।

    विज्ञापन

    फोन को 6.55 इंच फुल एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले के साथ (2400 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120Hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 8200 5G प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें