Xiaomi का गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 8GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 14 Apr 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Black Shark gaming phone launched in China with 8GB RAM, Know price and specifications
Xiaomi Black Shark gaming phone

    शाओमी ने अपना गेमिंग स्मार्टफोन ब्लैक शार्क को 8 जीबी रैम के साथ घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च कर दिया है। चीन में इस फोन की बिक्री भी शुरू हो गई है। हालांकि भारत में इस फोन के आने के बारे में कोई खबर नहीं है। तो आइए जानते हैं रेजर गेमिंग फोन की टक्कर में लॉन्च हुए शाओमी ब्लैक शार्क स्मार्टफोन के बारे में।

    Xiaomi Black Shark की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Black Shark gaming phone
    Xiaomi Black Shark gaming phone

    इस फोन के खासियतों की बात करें तो इसमें वन टच शार्क की, फिंगरप्रिंट सेंसर और गेमिंग के लिए DND मोड दिया गया है। इसके अलावा फोन के लिए ब्लूटूथ 4.0 वाला एक गेम पैड भी पेश हुआ है जिसमें 150 एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा 30 घंटे के बैकअप का है, हालांकि इसे आपको अलग से खरीदना पड़ेगा। इसकी कीमत करीब 1,860 रुपये होगी।

    विज्ञापन

    फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। वहीं फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। शानदार बैकअप के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी, डुअल सिम, क्विक चार्जिंग 3.0, 4G LTE सपोर्ट, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/GLONASS/Beido और USB Type-C पोर्ट है। यह फोन 6GB रैम/64GB स्टोरेज और 8GB रैम/128GB स्टोरेज के दो वेरियंट मेंं मिलेगा। इसकी भारत में शुरुआती कीमत 31,160 रुपये होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें