Canon ने 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च किया नया कैमरा EOS M50

कैनन ने भारत में अपना नया मिररलेस कैमरा EOS M50 लॉन्च कर दिया है। इस कैमरे की खासित की बात करें तो इसकी मदद से आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। साथ ही शानदार फोटोग्राफी कर सकेंगे।
कैनन EOS M50 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 24.1 मेगापिक्सल का सेंसर है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह कैमरा कम रौशनी में भी शानदार फोटो क्लिक किए जा सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने कैमरे में खुद का DIGIC 8 इमेजिंग प्रोसेसर दिया है। इस कैमरे का वजन मात्र 378 ग्राम है।
यह कैमरा 4K वीडियो को 1080 पिक्सल में 60fps पर कैप्चर कर सकेगा। कैमरे में 3 इंच का डिस्प्ले है जिसमें टच का भी सपोर्ट है। वहीं इसमें Wi-Fi, ब्लूटूथ, NFC और साइलेंट ऑपरेशन मोड दिया गया है। यूजर्स कैनन के एंड्रॉयड और आईओएस ऐप के जरिेए फोटो को स्मार्टफोन आसानी से ट्रांस्फर कर सकेंगे। 15-45mm f/3.5-6.3 IS STM लेंस के साथ EOD M50 की कीमत 61,999 रुपये है।