Xiaomi से अलग ब्रांड बना Redmi, 10 जनवरी को लांच करेगा 48MP कैमरे वाला फोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 04 Jan 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi announced Redmi a Sub-Brand, Launching 48-Megapixel Redmi Pro 2 on January 10
Redmi Pro 2

    Xiaomi ने रेडमी के अलग ब्रांड होने की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है और इसी के साथ रेडमी नए साल में नए धमाके को तैयार है। रेडमी 10 जनवरी को 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ एक नया स्मार्टफोन लांच करने वाला है।

    यह फोन रेडमी सीरीज के तहत लांच होगा। फोन की लांचिंग 10 जनवरी को चीन में होगी। रेडमी के लिए नया लोगो भी जारी किया गया है और लोगो से भी पता चल रहा है कि रेडमी के इस फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा, हालांकि फोन के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः बैंक अकाउंट से पैसे हुए गायब या गलती से हो गया ट्रांसफर तो ऐसे पा सकते हैं वापस, यह है नियम

    अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबित इस फोन का नाम Redmi Pro 2 होगा और इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। बता दें कि साल 2016 में रेडमी प्रो लांच हुआ था। रेडमी प्रो में डेकाकोर हीलियो एक्स25 प्रोसेसर था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं नए मॉडल की डिस्प्ले में एक छेद होगा जिसमें फ्रंट कैमरा होगा। ऐसे में रेडमी प्रो 2 की टक्कर Honor V20, सैमसंग गैलेक्सी ए8 एस और Huawei Nova 4 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन के साथ होगी। वहीं फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें