Xiaomi ने लॉन्च किया 30000mAh का पावरबैंक, फास्ट चार्जिंग भी मिलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Jun 2020 01:53 PM IST
सार

iphone se 2020 को 10 बार कर सकता है फुल चार्जआईफोन 11 को 1.45 घंटे में फुल चार्ज करने का दावाॉपावरबैंक में 18वॉट की फास्ट चार्जिंग का है सपोर्ट

विज्ञापन
Xiaomi 30,000 mAh powerbank with Quick Charge launched in China, know specifications
30,000mAh Mi Power Bank 3 Quick Charge Edition - फोटो : social media

    विस्तार

    शाओमी ने अब तक का सबसे बड़ा पावरबैंक बाजार में उतारा है। शाओमी ने चीन के बाजार में 30000mAh का Mi Power Bank 3 का क्विक चार्ज एडिशन पेश किया है। इस पावरबैंक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दोनों तरफ से फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट करता है यानी इस पावरबैंक फास्ट चार्ज तो होगा ही, दूसरी डिवाइस को भी फास्ट चार्ज करेगा।

    इस पावरबैंक में फिटनेस बैंड और ब्लूटूथ डिवाइस जैसी डिवाइस को चार्ज करने के लिए स्पेशल मोड भी दिया गया है। यह पावरबैंक एक साथ तीन डिवाइस को चार्ज कर सकता है। इसकी बॉडी पॉलीकार्बोनेट की है। कंपनी का दावा है कि यह पावरबैंक एंटी स्लिप और स्क्रैच रेसिस्टेंट है। एमआई पावरबैंक 3 क्विक चार्ज एडिशन का वजन 657.9 ग्राम है।

    विज्ञापन

    एमआई पावरबैंक की कीमत 169 चीनी युआन यानी करीब 1,800 रुपये है। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। चीन में इसकी बिक्री 18 जून से शुरू होगी। शाओमी का दावा है कि इस पावरबैंक से iPhone SE (2020) को 10.5 बार फुल चार्ज किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा Mi 10 और Redmi K30 Pro को 4.5 बार चार्ज किया जा सकता है। यह पावरबैंक 18वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। शाओमी का यह भी दावा है कि यह पावरबैंक iPhone 11 को महज 1 घंटे 45 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है।

    एमआई पावरबैंक 3 में दो यूएसबी टाइए-ए पोर्ट, एक मैक्रो यूएसबी पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इनमें से दो यूएसबी पोर्ट ए और टाइप-सी पोर्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, वहीं टाइप-सी पोर्ट से ही पावरबैंक भी चार्ज होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें