Xiaomi के गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark की फोटो लॉन्चिंग से पहले लीक

Xiaomi ने अपने पहले गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। फोन की लॉन्चिंग 13 अप्रैल 2018 को होने वाली है। वहीं लॉन्चिंग से ठीक पहले फोन की फोटो लीक हुई है जिसे वास्तविक बताया जा रहा है। फोटो के साथ फोन की स्पेसिफिकेशन भी सामने आई हैं। तो आइए जानते हैं शाओमी के पहले गेमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में।
शाओमी ब्लैक शार्क की कीमत और स्पेसिफिकेशन

एक Weibo यूजर ने ब्लैक शार्क की फोटो शेयर की है। फोन के बैक पैनल पर ब्लैक शार्क का लोगो है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की लग रही है। वहीं रियर पैनल पर डुअल कैमरा और एलईडी फ्लैश लाइट है। इसके अलावा गेमिंगह डिवाइस को भी जोड़ा जा सकता है। हालांकि तमाम फोन की तरह शाओमी का यह फोन स्लिम नहीं होगा।
वहीं बताया जा रहा है कि Black Shark में 4000mAh की बैटरी, वाटर और डस्ट प्रूफ के लिए IP68 रेटिंग, GPS, Wi-Fi, LTE और MIMO नेटवर्क का सपोर्ट मिलेगा। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 इंच की FHD+ डिस्प्ले, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 8GB रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है।