144Hz 1.5K डिस्प्ले और कई दमदार फीचर्स से लैस होगा Xiaomi 13T, मिलेगा 20MP सेल्फी कैमरा
Xiaomi 13T में 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले से लैस किया जाएगा। फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

विस्तार
शाओमी ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Xiaomi 13T को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को सितंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले ही फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले से लैस किया जाएगा। फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। बता दें कि हाल ही में शाओमी ने Mix 3 फोल्ड, पैड 6 मैक्स और रेडमी K60 अल्ट्रा लॉन्च किया है। बता दें कि इस फोन को मॉडल नंबर 2306EPN60G के साथ FCC सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है।
Xiaomi 13T को Xiaomi 12T के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। डीलैब्स की रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी 13T में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले होगी। डिस्प्ले के साथ 446ppi की पिक्सेल डेंसिटी, (2712 x 1220 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। वहीं डिस्प्ले को 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया जाएगा। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200-अल्ट्रा प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में पावरफुल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ Leica 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस शामिल है। फोन में 50 मेगापिक्सल Leica 2x टेलीफोटो लेंस, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलेगा। वहीं फोन के साथ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन के साथ 30fps पर 4k तक की वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकेगा।
- WhatsApp पर अब फोटो का कैप्शन भी कर सकेंगे एडिट, जानें कैसे करेगा काम
- Moto G54 5G: डुअल रियर कैमरा और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा फोन, कीमत 10 हजार से कम!
- Samsung: फोल्डेबल फोन के बाद अब फोल्डेबल टैबलेट और लैपटॉप बनाएगा सैमसंग, कंपनी के अधिकारी ने की पुष्टि
- घर पर ठीक कर सकेंगे Google Pixel 7a फोन, जानें क्या है गूगल का नया प्लान