Xiaomi 13 Pro की पहली सेल आज, 22 हजार की छूट पर खरीद सकेंगे फोन, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 10 Mar 2023 09:24 AM IST
सार

Xiaomi 13 Pro की पहली सेल में कंपनी फोन की खरीद पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। सभी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन की खरीद पर 22 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है।

विज्ञापन
Xiaomi 13 Pro first sale today discount upto 22 thousand know the price and features
Xiaomi 13 Pro - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने अपने प्रीमियम फोन Xiaomi 13 Pro को हाल ही में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। इस फोन को आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध किया जा रहा है। फोन की पहली सेल आज यानी 10 मार्च 2022 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Xiaomi 13 Pro के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 79,999 रुपये है। लेकिन पहली सेल में कंपनी फोन की खरीद पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। सभी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन की खरीद पर 22 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। फोन के साथ शानदार कैमरा और दमदार प्रोसेसिंग का सपोर्ट मिलता है।

    Xiaomi 13 Pro सिंगल स्टोरेज में आता है, इसके 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 79,999 रुपये है। लेकिन पहली सेल में कंपनी ग्राहकों को कई शानदार एक्सचेंज ऑफर और छूट दे रही है। फोन की खरीद पर आईसीआईसीआई कार्डधारक 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं और इस फोन को 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन

    वहीं गैर-शाओमी/रेडमी पर 8000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और पुराने शाओमी/रेडमी स्मार्टफोन के बदले कंपनी 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस देने वाली है। फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन इंडिया, एमआई होम्स, एमआई रिटेल पार्टनर्स से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Xiaomi 13 Pro की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले है, जो HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 120W की वायर चार्जिंग के साथ 4820mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 50W तक की वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें