इंदौर की असमी जैन की प्रतिभा के कायल हुए टीम कुक, कहा- उनका काम भारतीय डेवलपर्स की क्रिएटिविटी का उदाहरण है
इस बार इसकी विजेता मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली असमी जैन बनी हैं। असमी महज 20 वर्ष की हैं और वे मेडी-कैप्स विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। अब असमी जैन और एपल के सीईओ टिम कुक की मुलाकात हुई है।

विस्तार
पिछले सप्ताह ही Apple WWDC23 स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज के विजेताओं की घोषणा हुई है। इस बार इसकी विजेता मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली असमी जैन बनी हैं। असमी महज 20 वर्ष की हैं और वे मेडी-कैप्स विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। अब असमी जैन और एपल के सीईओ टिम कुक की मुलाकात हुई है।
असमी जैन से मुलाकात के बाद टिम कुक ने कहा, "एपल में हमारा मिशन हर जगह लोगों को उनके जुनून को आगे बढ़ाने और उनके सर्वोत्तम विचारों को जीवन में लाने में मदद करना है। इस साल की शुरुआत में भारत के इनोवेटिव iOS डेवलपर कम्युनिटी के इतने सारे लोगों से मिलना मेरे लिए एक अद्भुत समय था और असमी का अविश्वसनीय काम इस देशभर में प्रदर्शित रचनात्मकता और सरलता का उदाहरण है। वह पहले से ही लोगों के स्वास्थ्य में मदद करके दुनिया पर गहरा प्रभाव डालने के लिए तैयार हैं और हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि वह आगे क्या करती हैं।"
Apple WWDC23 स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज में Swift कोड लैंग्वेज का इस्तेमाल करते हुए ऑरिजनल एप्स बनाना होता है। इस चैलेंज में 30 देशों के छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस चैलेंज के तहत हेल्थकेयर, स्पोर्ट्स, मनोरंजन और एनवायरमेंट से संबंधित एप डेवलप करने थे। इस चैलेंज का आयोजन हर साल होता है जिसमें तमाम देशों के छात्र हिस्सा लेते हैं।
- FEMA violation: चाइनीज कंपनी पर ED की बड़ी कार्रवाई, जब्त किए 5,551 करोड़ रुपये, जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
- Sanchar Saathi: एक महीने में ही ढूंढ निकाले चोरी हुए 2.5 लाख से अधिक फोन, आप भी खोज सकते हैं, ये है तरीका
- Disney की 100वीं एनिवर्सरी पर शाओमी का तोहफा, लॉन्च किया स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन, डिजाइन है बेहद खास!
- Realme 11 Pro + Vs Redmi Note 12 pro +: कौन मारेगा बाजी?