WWDC 2025: AirPods को मिल सकते हैं स्लीप ट्रैकिंग और कैमरा कंट्रोल जैसे फीचर्स
इस बार AirPods को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple अपने AirPods को और ज्यादा स्मार्ट और इंटेलिजेंट बनाने की तैयारी में है। यह सब कुछ मौजूदा हार्डवेयर पर ही संभव किया जाएगा यानी यूजर्स को नए AirPods खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

विस्तार
एपल की सालाना डेवेलपर्स कॉन्फ्रेंस WWDC 2025 का आयोजन 9 से 13 जून तक होगा। जहां हर साल यह इवेंट मुख्य रूप से iOS, macOS जैसे सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर केंद्रित होता है, वहीं इस बार AirPods को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple अपने AirPods को और ज्यादा स्मार्ट और इंटेलिजेंट बनाने की तैयारी में है। यह सब कुछ मौजूदा हार्डवेयर पर ही संभव किया जाएगा यानी यूजर्स को नए AirPods खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
अब अगर आप AirPods लगाकर सो जाते हैं तो आपको मैनुअल Sleep Timer लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।Apple एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो नींद का पता लगाकर ऑटोमैटिक म्यूजिक या पॉडकास्ट को पॉज कर देगा।यह पता नहीं चल पाया है कि यह फीचर अकेले AirPods पर चलेगा या इसके लिए Apple Watch की मदद ली जाएगी।
अब आप AirPods के स्टेम को टैप करके iPhone या iPad का फोटो क्लिक कर सकेंगे।यह फीचर पहले Apple के EarPods में था, जहां इनलाइन रिमोट से कैमरा शटर को कंट्रोल किया जा सकता था।अब यही फीचर वायरलेस AirPods में भी आने की उम्मीद है।