मुसीबत: Windows 11 के अपडेट के साथ गायब हो गए ये काम के फीचर्स, एक ट्रिक से बन सकता है काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Nov 2021 01:37 PM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट को इस समस्या के बारे में जानकारी मिल गई है जिसके बाद कंपनी ने कहा है कि अपकमिंग अपडेट में इस समस्या को दूर किया जाएगा, हालांकि इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि इस समस्या से कितने यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
Windows 11 Users Lose Several Features Like Snipping Tool Due To Certification Issue After update
Windows 11 - फोटो : microsoft

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने ही Windows 11 का अपडेट दुनियाभर के अपने सभी यूजर्स के लिए जारी किया है। Windows 11 के अपडेट के साथ ही कई तरह की शिकायतें मिल रही हैं। चिपसेट निर्माता कंपनी AMD ने कहा है कि Windows 11 के अपडेट के बाद उसके चिपसेट स्लो हो गए हैं। वहीं अब कई यूजर्स को भी कई तरह की समस्याएं आने लगी हैं। विंडोज 11 अपडेट के बाद यूजर्स स्निपिंग टूल, टच कीबोर्ड, वॉयस टाइपिंग औ इमोजी पैनल जैसे फीचर्स नहीं मिल रहे हैं।

    माइक्रोसॉफ्ट को इस समस्या के बारे में जानकारी मिल गई है जिसके बाद कंपनी ने कहा है कि अपकमिंग अपडेट में इस समस्या को दूर किया जाएगा, हालांकि इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि इस समस्या से कितने यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

    विज्ञापन

    विंडोज 11 के अपडेट के बाद कई यूजर्स का कहना है कि 31 अक्तूबर को डिजिटल सर्टिफिकेट एक्सपायर होने के कारण प्रीलोडेड विंडोज एप्स काम नहीं कर रहे हैं। स्निपिंग टूल के अलावा यूजर्स को अकाउंट पेज, एस मोड में स्टार्ट मीनू और टिप्स जैसे कई फीचर्स नहीं मिल रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में KB5006746 नाम से एक पैच जारी किया है जिसके बाद सर्टिफिकेशन की समस्या दूर हो गई है, हालांकि स्निपिंग टूल आदि के लिए यूजर्स को अभी भी एक नए अपडेट का इंतजार है। फिलहाल यूजर्स प्रिंटस्क्रीन बटन से स्निपिंग टूल का काम कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप अपने कंप्यूटर की तारीख 30 अक्तूबर से पहले का कर देते हैं तो आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें