WhatsApp Safety Tips: व्हाट्सएप पर किसी भी अकाउंट की ऐसे करें रिपोर्ट, बहुत आसान है तरीका
अगर किसी ने WhatsApp पर आपके साथ अभद्रता की है तो आप उसके अकाउंट्स को रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी यूजर को आसानी से व्हाट्सएप पर ब्लॉक भी कर सकते हैं।

विस्तार
इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप यूजर्स को नई सुविधाएं और नए फीचर्स देने के लिए प्लेटफॉर्म में लगातार कई तरह के बदलाव और अपडेट करता रहता है। साथ की प्लेटफॉर्म पर हर महीने लाखों अकाउंट्स को बंद किया जाता है। इन अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत के आधार पर बैन किया जाता है। इन अकाउंट्स को नए आईटी नियम के तहत यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बैन किया जाता है और कंपनी हर महीने इसकी रिपोर्ट भी जारी करती है। कंपनी के अनुसार, प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाए रखने और यूजर्स को स्पैम, फिशिंग आदि हमलों से सुरक्षित रखने के लिए इन अकाउंट्स को बैन किया जाता है। ऐसे में यदि आपको भी किसी अकाउंट की शिकायत करनी है तो व्हाट्सएप में आपको यह सुविधा मिलती है। इस रिपोर्ट में हम आपको किसी भी व्हाट्सएप अकाउंट की रिपोर्ट करने के तरीके के बारे में बताएंगे।
अगर किसी ने व्हाट्सएप पर आपके साथ अभद्रता की है तो आप उसके अकाउंट्स को रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी यूजर को आसानी से व्हाट्सएप पर ब्लॉक भी कर सकते हैं। रिपोर्ट के लिए कुछ मौकों पर यूजर्स को बतौर सबूत स्क्रीनशॉट भी शेयर करना पड़ता है।
जब आप किसी यूजर को प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक और रिपोर्ट करते हैं, तो व्हाट्सएप आपके चैट के आखिरी पांच मैसेज मांगता है। वहीं, अगर आप किसी यूजर को ब्लॉक नहीं बल्कि सिर्फ रिपोर्ट करना चाहते हैं, तो सेंडर के मैसेज पर पर जाकर आप रिपोर्ट कर सकते हैं। लॉन्ग प्रेस करें और फिर तीन डॉट पर क्लिक करें। इस तरह से आपको रिपोर्ट का ऑप्शन मिल जाएगा।
उस यूजर के साथ की गई चैट खोलें जिसकी आप रिपोर्ट करना चाहते हैं।अब यहां से अन्य ऑप्शन से में मोर ऑप्शन पर जाएं और रिपोर्ट करें पर टैप करें।अगर आप यूजर को ब्लॉक करके चैट में मौजूद उनके मैसेजेस भी डिलीट करना चाहते हैं, तो बॉक्स पर चेकमार्क लगाएं और रिपोर्ट करें पर टैप करें।ध्यान दें कि रिपोर्ट किए गए यूजर या ग्रुप की तरफ से आपको हाल ही में भेजे गए पांच मैसेजेस, व्हाट्सएप को मिलते हैं और उन्हें इसका कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलता। व्हाट्सएप को रिपोर्ट किए गए यूजर आईडी के बारे में यह जानकारी भी मिलती है कि उन्होंने कब और किस तरह का मैसेज भेजा है (जैसे कि फोटो, वीडियो, टेक्स्ट आदि)।आप चाहें तो किसी मैसेज पर टैप करके भी अकाउंट की रिपोर्ट कर सकते हैं।किसी मैसेज पर टैप करके दबाए रखें और फिर ओवरफ्लो मेन्यू पर टैप करें।कॉन्टैक्ट की रिपोर्ट करने का ऑप्शन, कन्फर्मेशन नोटिफिकेशन और ब्लॉक करने के ऑप्शन के साथ दिखेगा।
- Amazon: छंटनी की घोषणा के बाद अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस के स्टॉक में भारी गिरावट, हुआ 5 हजार करोड़ का घाटा
- Jio True 5G: चार और शहरों में जियो की 5जी सर्विस लॉन्च, अब 72 शहरों में पहुंचा जियो का ट्रू 5जी नेटवर्क
- CES 2023: Lenovo ने पेश किया ThinkPhone, दमदार प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स
- ColorOS 13: ओप्पो ने नए ओएस के रोलआउट शेड्यूल की घोषणा की, डाउनलोड करते ही नया हो जाएगा फोन