पुराने फोन से कितना अलग है नया जियो फोन 2, जानें ऑफर्स व फीचर्स

पुराने फोन में एनएफसी का सपोर्ट नहीं था लेकिन नए फोन में एनएफसी का आपको सपोर्ट मिलेगा। नए फोन में डिस्प्ले चौड़ाई में ज्यादा है जो कि पुराने फोन में लंबाई में ज्यादा थी। दोनों फोन में डिस्प्ले 2.4 इंच की क्यूवीजीए है। नए जियो फोन में क्वार्टी कीपैड मिलेगा जो कि पुराने फोन में साधारण था। नए फोन की कीमत 2,999 रुपये है लेकिन पुराने फोन की कीमत 0 रुपये थे क्योंकि 3 साल बाद 1500 रुपये वापस देने का कंपनी ने वादा किया था।
जियो फोन 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
जियो फोन 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा की-बोर्ड, 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में जियो के इस फोन में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। फोन की बिक्री 15 अगस्त 2018 से होगी और इसकी कीमत 2,999 रुपये है लेकिन 21 जुलाई से पुराने फोन को 500 रुपये के साथ वापस करके इस फोन को खरीदा जा सकेगा।

पुराने जियो फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन
जियो फोन 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।