Lava Blaze Pro: 7GB रैम और 50MP कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 11 हजार रुपये से भी कम
Lava Blaze Pro में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ मैक्रो, पोट्रेट, ब्यूटी, एचडीआर, पैनोरमा और QR कोड स्कैनर जैसे फीचर्स मिलते हैं। फ्रंट मेंLava Blaze Pro में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

विस्तार
घरेलू कंपनी लावा ने अपने नए फोन Lava Blaze Pro को लॉन्च कर दिया है। Lava Blaze Pro के साथ डुअल 4G कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Lava Blaze Pro में 4 जीबी रैम के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम दिया गया है। Lava Blaze Pro में 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी है। इस फोन के लिए लावा ने बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है।
Lava Blaze Pro के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज की कीमत 10,499 रुपये है। Lava Blaze Pro को 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में भी पेश किया गया है, हालांकि इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। Lava Blaze Pro की बिक्री ग्लास ब्लू, ग्लास ग्रीन गोल्ड और ग्लास ऑरेंज कलर में हो रही है। इस फोन के साथ कंपनी हो सर्विस दे रही है यानी खराब होने पर सर्विस सेंटर वाले घर पर आकर फोन को रिपेयर करेंगे।
Lava Blaze Pro में एंड्रॉयड 12 के साथ 6.5 इंच की 2.5D कर्व्ड आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसमें मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है। इसमें 3 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगा।