Vivo Y95 की कीमत में हुई कटौती, सेल्फी के लिए मिलेगा 20MP का कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 13 May 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
Vivo Y95 Price in Cut in India, Now Available at Rs. 13,990, Know details
vivo y95

    वीवो ने एक बार फिर से अपने एक स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। भारत में वीवो के स्मार्टफोन Vivo Y95 की कीमत में कटौती हुई है। बता दें कि Vivo Y95 की कीमत में तीसरी बार कटौती हुई है। कटौती के बाद वीवो वाय95 की कीमत 13,990 रुपये हो गई है जो कि इससे पहले 14,990 रुपये थी।

    Vivo Y95 को भारत में 16,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन की कीमत में कटौती की जानकारी मुंबई के महेश टेलीकॉम ने दी है। महेश टेलीकॉम के ट्वीट के मुताबिक वीवो वी15 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,990 रुपये हो गई है जो पहले 28,990 रुपये थी।

    विज्ञापन

    Vivo Y95 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6.22 इंट की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 है। डिस्प्ले में आपको वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। वीवो वाय95 में आपको एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित फनटच ओएस 4.5 मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y95 का कैमरा और कनेक्टिविटी

    फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.0 है। इस फोन में 4030mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें