नए iPhone में मिलेगा रिवर्स चार्जिंग, एक फोन से कर सकेंगे दूसरा चार्ज

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 13 May 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
New 2019 iPhone Models to Pack Apple A13 Chip, triple camera and Reverse Charging Support: Report
iphone x (demo)

    एपल के नए आईफोन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हर दिन एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है। अब खबर है कि ताइवान की सेमी-कंडक्टर सप्लायर (TSMC) ने एपल के नए आईफोन मॉडल के चिपसेट तैयार करने शुरू क दिए हैं। कहा जा रहा है कि एपल के नए चिप A13 की टेस्टिंग भी शुरू हो गई है और इस महीने की शुरुआत से ही इसका प्रोडक्शन चल रहा है। एपल के A13 प्रोसेसर का इस्तेमाल नए आईफोन में होगा जिसे iPhone 11 कहा जा सकता है।

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार तीन आईफोन लॉन्च होंगे। इसके लिए TSMC ने चिपसेट का तेजी से प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। तीन आईफोन में से दो आईफोन का कोडनेम D43 D44 है। बता दें कि iPhone XR का कोडनेम N104 था।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि डिजाइन को लेकर तीनों फोन में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। वहीं कहा जा रहा है कि iPhone XS और iPhone XS Max के अपग्रेडेड वर्जन में तीन रियर कैमरे होंगे, वहीं iPhone XR (रिव्यू)के अपग्रेडेड वर्जन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। कहा जा रहा है कि नए आईफोन में वाइड एंगल सेंसर दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि नए आईफोन में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से आप किसी दूसरी वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली डिवाइस को चार्ज कर सकेंगे। बता दें कि हाल ही में सैमसंग ने गैलेक्सी एस10 सीरीज को रिवर्स चार्जिंग के साथ लॉन्च किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें