15 जुलाई को भारत में लॉन्च हो सकता है Vivo Y72 5G, मिलेगा 64 मेगापिक्सल का कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Jul 2021 03:59 PM IST
सार

Vivo Y72 5G को भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन ड्रीम ग्लो और ग्रेफाइट ब्लैक में मिलेगा। फोन के साथ HDFC, ICICI और Kotak महिंद्रा बैंक के कार्ड पर 1,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

विज्ञापन
Vivo Y72 5G to launch in India on July 15 Specifications and price tipped
Vivo Y72 5G - फोटो : 91mobiles

    विस्तार

    वीवो की वाय सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo Y72 5G की भारतीय बाजार में एंट्री जल्द होने वाली है। कहा जा रहा है कि Vivo Y72 5G भारत में 15 जुलाई को लॉन्च होगा, हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक एलान अभी बाकी है। एक टिप्सटर ने फोन की लॉन्चिंग के बारे में जानकारी दी है और कुछ फीचर्स के बारे में बताया है। बता दें कि Vivo Y72 5G को इसी साल मार्च में थाईलैंड में लॉन्च किया गया है।

    91Mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक Vivo Y72 5G को भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन ड्रीम ग्लो और ग्रेफाइट ब्लैक में मिलेगा। फोन के साथ HDFC, ICICI और Kotak महिंद्रा बैंक के कार्ड पर 1,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा फोन के साथ वनटाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की भी सुविधा मिलेगी। फोन के साथ जियो की ओर से 10,000 रुपये के फायदे मिलेंगे। Vivo Y72 5G की कीमत 20,000 रुपये के करीब हो सकती है।

    विज्ञापन

    Vivo Y72 5G की स्पेसिफिकेशन

    सामने आई जानकारी के मुताबिक Vivo Y72 5G को 8 जीबी रैम और 4 जीबी एक्सटेंडेड रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। Vivo Y72 5G को थाईलैंड में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें मीडियाटेक हीलियो Dimensity 700 प्रोसेसर, 128 जीबी स्टोरेज और एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y72 5G का ग्लोबल वर्जन तीन रियर कैमरे के साथ आता है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें