Samsung Galaxy F22 भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 12499
Samsung Galaxy F22 की कीमत 12,499 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है। फोन को डेनिम ब्लू और डेनिम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

विस्तार
सैमसंग इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy F22 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy F22 की बिक्री फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से होगी। Samsung Galaxy F22 में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर के साथ चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 6000mAh की बैटरी है।
Samsung Galaxy F22 की कीमत
Samsung Galaxy F22 की कीमत 12,499 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है। फोन को डेनिम ब्लू और डेनिम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री 13 जुलाई से दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत प्री-पेड ट्रांजेक्शन करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।
Samsung Galaxy F22 की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy F22 एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 है। इसमें 6.4 इंच की एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 700x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर है। 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Samsung Galaxy F22 का कैमरा
इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy F22 की बैटरी
इसमें 6000mAh की बैटरी है जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, हालांकि बॉक्स के साथ 15W का ही चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, ब्लूटूथ v5, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन का वजन 203 ग्राम है।
- यूके का एक मामला: Alexa नाम के कारण स्कूल में छेड़ते हैं बच्चे, माता-पिता ने कंपनी से लगाई नाम बदलने की गुहार
- Realme Dizo ने लॉन्च किए दो फीचर फोन, शुरुआती कीमत 1299 रुपये
- OnePlus Nord 2 इस महीने के अंत में हो सकता है लॉन्च, 30 हजार रुपये से कम होगी कीमत
- Redmi Note 10 Pro फिर हुआ महंगा, 1000 रुपये तक बढ़ी कीमतें