वीवो वाय71आई भारत में हुआ लॉन्च, फीचर्स व कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 18 Jul 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Vivo Y71i Launched in India With 5.99-Inch Display, 8 Megapixel Camera
Vivo Y71i

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वीवो वाय71आई को उतार दिया है। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल 2018 में वीवो वाय71 को पेश किया था। वीवो वाय71 की कीमत 10,990 रुपये है, वहीं वीवो वाय71आई की कीमत 8,990 रुपये है। इस फोन की उपलब्धता के बारे में मुंबई के मशहूर रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी है।

    वीवो वी71आई की स्पेसिफिकेशन

    वीवो वी71आई में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित फनटच 4.0 ओएस मिलेगा और इसमें 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    वीवो वी71 आई के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.0 है और इसमें एचडीआर मोड भी दिया गया है, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्च f/2.2 है। फ्रंट कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ब्यूटी फीचर मिलेगा। फोन में 3,285mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4G एलटीई, जीपीएस और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि वीवो के नए पॉप अप कैमरे वाले फोन वीवो नेक्स एस की लॉन्चिंग भारत में 19 जुलाई को होने वाली है और उससे ठीक पहले फोन की कीमत लीक हो गई है। वीवो नेक्स एस की बिक्री भारत में अमेजॉन से होगी और अमेजॉन की साइट से ही कीमत का खुलासा हुआ है। नेक्स एस की भारत में कीमत 48,990 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें