4000mAh की बैटरी के साथ इंटेक्स इंडी 5 हुआ लॉन्च, कीमत 4,999 रुपये

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी इंटेक्स ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन इंडी 5 (Indie 5) लॉन्च किया है। इस फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से हो रही है। इंटेक्स इंडी 5 की खासियतों की बात करें तो इसमें 4G वीओएलटीई, फ्रंट कैमरे के साथ फ्लैश लाइट, डिस्प्ले पर 2.5डी ड्रैगनटेल ग्लास प्रोटेक्शन और 4000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। इंटेक्स इंडी 5 की कीमत 4,999 रुपये है।
इंटेक्स इंडी 5 की स्पेसिफिकेशन
इंटेक्स इंडी 5 में एंड्रॉयड नूगट, 5 इंच की आईपीएस एचडी डिस्प्ले, 4जी वीओएलटीई, 1.25GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज जिसे 128 जीबी तक मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।
फोन के कैमरे की बात कररें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। फोन में क्यूआर कोड स्कैनर, गाना और अमेजॉन प्राइम वीडियो जैसे एप प्री-लोडेड मिलेंगे। कैमरे के साथ एचडीआर, ब्यूटिफिकेशन और पैनोरमा मोड मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इंटेक्स इंडी 5 में ब्लूटूथ, जीपीआरएस, डुअल सिम, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, ओटीजी केबल सपोर्ट मिलेगा।
बता दें कि पिछले सप्ताह ही कंपनी ने फुल डिस्प्ले डिस्प्ले के साथ अपने दो स्मार्टफोन Infie 33 और Infie 3 को बाजार में पेश किए हैं। यह पहला मौका है जब कंपनी ने फुल व्यू डिस्प्ले के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसके अलावा इंटेक्स इंफी 33 और इंफी 3 में फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इन दोनों फोन में पहले से फाइल शेयर ऐप जेंडर, गाना, स्विफ्टकी जैसे ऐप लोडेड मिलेंगे।