वीवो के इस नए स्मार्टफोन की कीमत में हुई कटौती

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 06 Aug 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
Vivo Y71 4GB RAM Variant Price Cut in India, Know features
vivo y71

    वीवो के इसी साल अप्रैल में लॉन्च हुए वीवो वाय71 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती हुई है, हालांकि यह कटौती फोन के 4 जीबी रैम वाले वेरियंट में हुई है। वीवो वाय71 की कीमत में कटौती की जानकारी मुंबई के रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी है। भारत में लॉन्चिंग के समय वीवो वाय71 के 4 जीबी रैम की कीमत 12,990 रुपये थी जो अब 11,990 रुपये हो गई है। वहीं इसके 3 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 10,990 रुपये ही है।

    वीवो वाय71 की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 इंट की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोससर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    वीवो वाय71 का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 3 जीबी और 4 जीबी रैम तथा 16 जीबी और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन में 3360mAh की बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें