गेमिंग के शौकीनों के लिए भारत में लॉन्च हुआ हॉनर प्ले, कीमत व फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 06 Aug 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
Honor Play launched in India with GPU Turbo and dual rear Camera, price and features
Honor Play

    हॉनर इंडिया 

    भारत में अपना नया स्मार्टफोन हॉनर प्ले लॉन्च कर दिया है। हॉनर प्ले को खासतौर पर गेमिंग के शौकीनोंं के लिए पेश किया गया है। हॉनर प्ले में 6.3 इंच की डिस्प्ले के साथ हाइसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर मिलेगा और साथ शानदार गेमिंग अनुभव के लिए कंपनी ने अपना नया जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी दिया है।

    हॉनर प्ले की कीमत और ऑफर्स

    फोन की कीमत की बात करें तो हॉनर प्ले के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये होगी। फोन की बिक्री अमेज़ॉन से आज शाम 4 बजे से होगी। फोन के साथ वोडाफोन की ओर से 10 जीबी डाटा मिलेगा। साथ में अमेजॉन प्राइम की मेंबरशिप मिलेगी।

    विज्ञापन
    गेमिंग के शौकीनों के लिए भारत में लॉन्च हुआ हॉनर प्ले, कीमत व फीचर्स

    हॉनर प्ले की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, ऑक्टाकोर हाइसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली G72 जीपीयू, 4/6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में एक खास फीचर भी है जिसकी मदद से आप ब्लूटूथ के जरिए एक साथ 7 डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हॉनर प्ले का कैमरा

    हॉनर प्ले के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 और दूसरा 2 मेगापिक्सल का जिसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में 16 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, यूएसबी टाइप सी और 3750mAh की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें