वीवो ने 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया एक सस्ता 5G फोन
Vivo Y53t 5G में 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा वीवो के इस फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और एंड्रॉयड 13 दिया गया है। Vivo Y53t 5G की बिक्री चीन में 9 जनवरी से होगी।

विस्तार
Vivo ने अपनी Y-सीरीज फोन का विस्तार किया है। Vivo Y53t 5G को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है जो कि Vivo Y52t का अपग्रेडेड वर्जन है। Vivo Y53t 5G में 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा वीवो के इस फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और एंड्रॉयड 13 दिया गया है। Vivo Y53t 5G की बिक्री चीन में 9 जनवरी से होगी।
Vivo Y53t 5G की कीमत
Vivo Y53t 5G की शुरुआता कीमत 999 चीनी युआन यानी करीब 11,980 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1099 युआन यानी करीब 13,220 रुपये है। फोन को ऑरेंज फ्रूट और ब्लैक टर्फल कलर में खरीदा जा सकेगा।
Vivo Y53t 5G के फीचर्स काफी हद तक Vivo Y35 वाले ही हैं जिसे पिछले महीने लॉन्च किया गया है। इसमें 6.51 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है। डिस्प्ले की स्टाइल वॉटरड्रॉप है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर है जिसे 7nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। फोन में 6 जीबी तक LPDDR4x और 128 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G57 MC2 GPU है। इसमें OriginOS Ocean UIहै जो कि एंड्रॉयड 13 पर आधारित है।
वीवो के इस फोन में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Vivo Y53t 5G की बैटरी
Vivo Y53t 5G में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम 5G, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GNSS और USB Type-C पोर्ट है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
- Motorola 5G: मोटोरोला यूजर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी ने जियो के साथ मिलकर रोलआउट की 5G सर्विस
- CES 2023: Asus ने एक साथ लॉन्च किए छह गेमिंग लैपटॉप, एक से बढ़कर हैं एक के फीचर्स
- खुशखबरी: OnePlus ने दो साल पुराने फोन के लिए जारी किया 5G का अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
- IRCTC से शिकायत करना पड़ा महंगा, महिला के अकाउंट से गायब हो गए 64 हजार रुपये