तीन कैमरे और 4,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y51s

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 24 Jul 2020 03:22 PM IST
सार

वीवो वाय51एस स्मार्टफोन हुआ लॉन्चमिली 4,500 एमएएच की बैटरीकीमत है 1,798 चीनी युआन (करीब 19,100 रुपये)

विज्ञापन
Vivo Y51s smartphone launched know price and specifications
vivo y51s - फोटो : techysearch-twitter

    विस्तार

    टेक कंपनी वीवो (Vivo) ने वाय सीरीज का शानदार स्मार्टफोन वीवो वाय51एस (Vivo Y51s) को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ Exynos 880 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को तीन कैमरे मिले हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    वीवो वाय51एस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,798 चीनी युआन (करीब 19,100 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को Secret Realm Black, Snow Feather White और Bihailan Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन की सेल चीन में 29 जुलाई से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    वीवो वाय51एस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Exynos 880 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच 10.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें