कोरोना से है बचना, तो अपने मोबाइल को इन सैनिटाइजर बॉक्स से करें साफ

भारत में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। सभी लोग इस जानलेवा संक्रमण से बचने के लिए अल्कोहल युक्त सैनेटाइजर से लेकर फेस मास्क तक का इस्तेमाल कर रहे हैं। संक्रमण का भय इस कदर लोगों में व्याप्त हो चुका है कि वे अपने मोबाइल को भी सैनेटाइजर से साफ कर रहे हैं। हालांकि, ऐसा करने से फोन जल्दी खराब हो रहे हैं। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि अपने फोन को सैनिटाइजर की बजाय किस चीज से साफ किया जाए। तो इसका जवाब आपको यहां मिलेगा। हम आपको बाजार में उपलब्ध कुछ खास उपकरण के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आप अपना मोबाइल सैनिटाइज कर सकेंगे। आइए इन डिवाइस पर डालते हैं एक नजर...

SmartCam USB Portable Disinfection Coating Machine
आप इस डिवाइस के जरिए आपने मोबाइल के साथ-साथ घड़ी और मास्क को सैनिटाइज कर सकते हैं। इसमें आपको 360 ड्रीग्री यूवी sterilization के साथ ऑटो aromatherapy फंक्शन मिलेगा। वहीं, यह डिवाइस 3 मिनट में कोरोना जैसे वायरस को खत्म कर देता है। वहीं, इस सैनिटाइजर बॉक्स की कीमत 1,165 रुपये है।

4beauty Use Portable Small UV Light Smartphone Sterilizer Box
आपको इस बॉक्स में अल्ट्रा-वॉयलेट लाइट मिलेगी, जो कम-से-कम समय में 99.9 फीसदी वायरस को खत्म कर देती है। आप इस बॉक्स के जरिए अपने मोबाइल, मास्क, ब्रश और वॉच को सैनिटाइज कर सकते है। इस बॉक्स की कीमत 1,030 रुपये है।
- सैमसंग PRISM: भारत में लॉन्च हुआ इंजीनियरिंग छात्रों के साथ एआई, आईओटी, 5 जी पर नया इंडस्ट्री-एकेडमिक प्रोग्राम
- Realme 6i भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 12,999 रुपये
- Oppo की नई स्मार्टवॉच 31 जुलाई को ग्लोबल बाजार में होगी लॉन्च: रिपोर्ट
- Realme 6i आज भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन