7,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये दमदार स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

अगर आप 7,000 रुपये तक की कीमत में नया शानदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां आज हम आपको कुछ दमदार स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको पावरफुल बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स मिलेंगे। आइए जानते हैं इन बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से...

Realme C2
रियलमी ने पिछले साल सी2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है। आपको इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले, 13 + 2 मेगापिक्सल का कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, मीडियाटेक पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

Redmi 7a
शाओमी का रेडमी 7ए बजट रेंज के दमदार स्मार्टफोन में से एक है। इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो आपको इस स्मार्टफोन में 5.45 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, 4000 एमएएच की बैटरी के साथ-साथ फ्रंट में पांच मेगापिक्सल का कैमरा और रियर में 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
- 5,000 रुपये से कम कीमत वाली ये हैं पांच ब्रांडेड स्मार्टवॉच, मिलेंगे कमाल के फीचर्स
- ओप्पो Reno 4 और Reno 4 Pro 5G स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेंगे दोनों डिवाइस में तीन कैमरे
- शाओमी की Mi Notebook 11 जून को होगी भारत में लॉन्च, जानिए संभावित कीमत
- 14 दिन की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुआ Oppo Band, मिलेगा SpO2 सेंसर