Vivo Y36: कम कीमत में 16GB रैम और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ फोन, दो दिन चलेगी बैटरी!
Vivo Y36 स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम से लैस है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Vivo Y36 में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है और यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने नए फोन Vivo Y36 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को पिछले महीने ही इंडोनेशिया में पेश किया गया था। नया Vivo Y सीरीज फोन 2.5D कर्व्ड ग्लास बॉडी के साथ दो कलर ऑप्शन में आता है। मिड-रेंज फोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम से लैस है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Vivo Y36 में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है और यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है।
फोन को मेट्योर ब्लैक और वाइब्रेंट गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज ऑप्शन 8GB रैम + 128GB स्टोरेज कीमत 16,999 रुपये है। फोन वीवो इंडिया के ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड और ईएमआई पेमेंट का उपयोग करने पर 1,500 रुपये का फ्लैट कैशबैक दे रहा है। अन्य ऑफर में एसबीआई कार्ड और ईएमआई पेमेंट के साथ खरीदारी पर अतिरिक्त 500 रुपये की छूट मिलेगी।
वीवो वाई 36 डुअल-सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस 13 चलाता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.64 इंच फुल-एचडी+एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ (1,080x2,388 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, और 650 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Vivo Y36 में ऑक्टा कोर Snapdragon 680 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम का सपोर्ट है। रैम को 8 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।