128GB स्टोरेज और 48MP कैमरे के साथ Vivo Y31 भारत में हुआ लॉन्च

वीवो इंडिया ने अपने स्मार्टफोन vivo Y31 को भारत में लॉन्च कर दिया है। vivo Y31 को भारत में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। vivo Y31 में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
vivo Y31 की कीमत
vivo Y31 को एक ही वेरियंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 16,490 रुपये है। फोन की बिक्री रेसिंग ब्लैक और ऑशियन ब्लू कलर वेरियंट में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है।
vivo Y31 के फीचर्स
फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2408×1080 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
ये भी पढ़ें: 128GB स्टोरेज और 5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y20G भारत में लॉन्च
vivo Y31 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो वीवो के इस फोन में 48 मेगापिक्सल का AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ नाइट, पोट्रेट, लाइव फोटो, स्लो मोशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। कैमरे के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा।
vivo Y31 की बैटरी
वीवो ने अपने इस फोन में 500एमएएच की बैटरी दी है जिसके साथ 18वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है और वजन 188 ग्राम है।