Vivo Y30 स्मार्टफोन पंचहोल डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Vivo Y30 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्चयूजर्स को इस स्मार्टफोन में चार कैमरे के साथ मिला पंच-होल डिस्प्लेकीमत है 14,990 रुपये

विस्तार
दिग्गज टेक कंपनी वीवो (Vivo) ने Y सीरीज के तहत वाय30 (Vivo Y30) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में पंच-होल डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक हिलियो पी35 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में चार कैमरे का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने वीवो वाय30 स्मार्टफोन को सबसे पहले मलेशिया में पेश किया था।
वीवो ने इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,990 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, वीवो वाय30 की पहली सेल आज (3 जुलाई 2020) रात 8 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को एक्सिस बैंक बज के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।
वीवो वाय30 स्मार्टफोन में 6.47 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हिलियो पी35 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।