भारत में सस्ता हुआ वीवो का यह बजट फोन, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन
vivo Y16 को 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। पहले इस वेरियंट की कीमत 12,499 रुपये थी। vivo Y16 के साथ ग्राहकों को वी-शील्ड प्रोटेक्शन प्लान भी मिलेगा। नई कीमत के साथ vivo Y16 को आज यानी 1 जून से वीवो के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

विस्तार
यदि आप भी वीवो के किसी सस्ते फोन की तलाश में हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। वीवो का बजट फोन vivo Y16 अब सस्ता हो गया है। vivo Y16 को 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। पहले इस वेरियंट की कीमत 12,499 रुपये थी। vivo Y16 के साथ ग्राहकों को वी-शील्ड प्रोटेक्शन प्लान भी मिलेगा। नई कीमत के साथ vivo Y16 को आज यानी 1 जून से वीवो के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। Vivo Y16 में 6.51 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। वीवो के इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है।
Vivo Y16 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है और इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 है। Vivo Y16 के साथ 6.51 इंच की IPS LCD एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसरे के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है। Vivo Y16 में 2.0 रैम एक्सपेंशन भी मिलेगा जिसकी मदद से आप 1 जीबी तक रैम बढ़ा सकते हैं।
Vivo Y16 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.2 है। फोन में दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए वीवो ने Vivo Y16 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। Vivo Y16 के कैमरे के साथ पैनोरमा, लाइव फोटो, टाइम लैप्स, प्रो और डॉक्यूमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।