Amazon Echo Pop स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 5000 रुपये से भी कम
Amazon Echo Pop 1.95 इंच के फ्रंट-फायरिंग डायरेक्शनल स्पीकर के साथ आता है। इसमें एक एलईडी लाइट भी है। इसके साथ Amazon Prime Music, Hungama, Spotify, JioSaavn, और Apple Music जैसी प्लेटफॉर्म का भी सपोर्ट है।

विस्तार
अमेजन ने अपने नए स्मार्ट स्पीकर Amazon Echo Pop को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के वॉयस असिस्टेंट Alexa सपोर्ट के साथ आने वाला नया स्पीकर है। Amazon Echo Pop के साथ Amazon AZ2 Neural Edge प्रोसेसर दिया गया है जिसे लेकर फास्ट वॉयस कमांड का दावा किया गया है। इसके साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है।
Amazon Echo Pop की कीमत
Amazon Echo Pop की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और इसे ब्लैक, ग्रीन, पर्पल और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। स्पीकर की बिक्री अमेजन इंडिया से हो रही है। इसके अलावा इसे रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।
Amazon Echo Pop की स्पेसिफिकेशन
आमतौर पर अमेजन के इको डॉट स्पीकर गोलाकार होते हैं लेकिन नया स्पीकर अर्ध-गोलाकार डिजाइन वाला है। Amazon Echo Pop 1.95 इंच के फ्रंट-फायरिंग डायरेक्शनल स्पीकर के साथ आता है। इसमें एक एलईडी लाइट भी है। इसके साथ Amazon Prime Music, Hungama, Spotify, JioSaavn, और Apple Music जैसी प्लेटफॉर्म का भी सपोर्ट है।
Amazon Echo Pop में AZ1 चिप है। इसमें इन-बिल्ट एलेक्सा के साथ-साथ इन-बिल्ट माइक्रोफोन है। माइक्रोफोन को ऑफ करने के लिए अलग से एक बटन भी है। कनेक्टिविटी के लिए अमेजन के इस स्पीकर में डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ मिलता है। Amazon Echo Pop स्मार्ट स्पीकर से Wipro, Syska और Xiaomi जैसी कंपनियों के स्मार्ट होम प्रोडक्ट कंट्रोल किए जा सकते हैं। अमेजन के इस स्पीकर का कुल वजन 196 ग्राम है।
- 100 रिसाइकल मैटेरियल से बना होगा Nothing Phone 2, मिलेगी पहले वाले मॉडल के मुकाबले बड़ी डिस्प्ले
- Twitter-AI: ट्विटर पर मिलने वाला है शानदार फीचर, नकली फोटो को पहचानना हो जाएगा आसान
- जानें उस Ai एप के बारे में जिससे बदली गई पहलवानों की तस्वीर
- खुशखबर: Xiaomi ने चुपके से बढ़ा दी इन स्मार्टफोन की वारंटी, पोको के फोन भी हैं लिस्ट में