Vivo X90 का आधिकारिक टीजर हुआ रिलीज, जानें फोन के फीचर्स
Vivo X90 के साथ तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। अन्य दो लेंस 12-12 मेगापिक्सल के होंगे। कहा जा रहा है कि Vivo X90 के फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

विस्तार
Vivo X90 की लॉन्चिंग चीन में जल्द होने वाली है। लॉन्चिंग से पहले पहली बार कंपनी ने Vivo X90 का आधिकारिक तौर पर टीजर जारी किया है। टीजर के मुताबिक Vivo X90 के साथ 120W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसके अलावा फोन को दो डिस्प्ले पैनल में पेश किया जाएगा जिनमें से एक BOE Q9 और दूसरा Samsung E6 पैनल होगा। Vivo X90 की लॉन्चिंग 22 नवंबर को चीन में होने वाली है।
Vivo X90 की स्पेसिफिकेशन
अन्य फीचर्स की बात करें Vivo X90 के साथ तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। अन्य दो लेंस 12-12 मेगापिक्सल के होंगे। कहा जा रहा है कि Vivo X90 के फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक Dimensity 9200 प्रोसेसर होगा। फोन की डिस्प्ले के साथ 2,160Hz PWM डिमिंग का विकल्प होगा।
Vivo X90 फोन 8.88mm पतला होगा और कुल वजन 196 ग्राम होगा। इसमें 2345mAh की डुअल सेल बैटरी होगी जिसके साथ 120w की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। Vivo X90 के साथ 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन 1260x2800 पिक्सल होगा। डिस्प्ले के साथ आई प्रोटेक्शन भी मिलेगी।
फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इसके अलावा Vivo X90 को 8GB, 12GB और 16GB रैम के साथ 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज में खरीदने का मौका मिलेगा। लीक्स की मानें तो Vivo X90 Series को 50 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। कैमरे के साथ Vivo V2 इमेज सिग्नल प्रोसेसर का भी सपोर्ट होगा।
- Donald Trump: ट्रंप के ट्विटर फॉलोअर्स में घोटाला? डिवाइस में अलग-अलग दिख रही फॉलोअर्स की संख्या
- Mobile Tips: जल्दी खत्म हो रही है स्मार्टफोन की बैटरी? जान लें बैटरी बढ़ाने की ये जबरदस्त टिप्स
- Xiaomi Outfolding: शाओमी के पहले आउटफोल्डिंग स्मार्टफोन की फोटो आई सामने, ट्विटर पर लीक हुई डिटेल
- Trump Back On Twitter: ट्रंप की वापसी पर ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़, जानें क्या-क्या कह रहे यूजर्स