Vivo X90 series की भारत में पहली सेल आज, मिलेगा कम कीमत में खरीदने का मौका
दोनों फोन को 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस किया गया है। Vivo X90 और Vivo X90 Pro के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। Vivo X90 Pro के साथ 1 इंच का सोनी सेंसर दिया गया है।

विस्तार
वीवो ने अपनी नई कैमरा फोन सीरीज Vivo X90 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत Vivo X90 और Vivo X90 Pro को पेश किया गया है। दोनों फोन को आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध किया जा रहा है। दोनों फोन में दमदार कैमरा और प्रोसेसर मिलता है। दोनों फोन को 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस किया गया है। Vivo X90 और Vivo X90 Pro के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। Vivo X90 Pro के साथ 1 इंच का सोनी सेंसर दिया गया है।
वीवो एक्स90 प्रो में वेगन लेदर फिनिश है और यह लेजेंडरी ब्लैक कलर में उपलब्ध है और इसके 12 जीबी+ 256 जीबी वेरियंट की कीमत 84,999 रुपये है। वहीं वीवो एक्स90 की कीमत 59,999 रुपये (8जीबी+256जीबी) और 63,999 रुपये (12जीबी+256जीबी) है और यह दो कलर ब्रीज ब्लू और एस्टेरॉयड ब्लैक में आता है।
दोनों फोन को रात 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। फोन को फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर खरीदा जा सकेगा। ग्राहक SBI, ICICI, HDFC और IDFC बैंकों पर 10% तक कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं।
दोनों फोन के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस मिलता है। वहीं फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। Vivo X90 Pro और Vivo X90 के साथ ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर और फोटोग्राफी के लिए वीवो की V2 चिप का सपोर्ट मिलता है।
- Ambrane ने लॉन्च किया 25,000mAh का पावरबैंक, एपल लैपटॉप भी कर सकेंगे चार्ज, जानें कीमत
- Vivo X90 series की भारत में पहली सेल आज, मिलेगा कम कीमत में खरीदने का मौका
- Facebook का बड़ा एक्शन, यूजर्स की शिकायतों के आधार पर 3.8 करोड़ कंटेंट पर हुई कार्रवाई
- Samsung Neo QLED 8K: सैमसंग की 3 लाख की टीवी में क्या है खास, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन