Vivo X60 सीरीज की डिजाइन और फीचर्स लॉन्चिंग से पहले लीक

वीवो की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Vivo X60 के फीचर्स और कलर वेरियंट के बारे में जानकारी लीक हो गई है। Vivo X60 सीरीज के तहत तीन फोन लॉन्च होने वाले हैं जिनमें Vivo X60, Vivo X60 और Vivo X60 Pro शामिल हैं। खास बात यह है कि अपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बारे में खुद वीवो ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर जानकारी साझा कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक Vivo X60 को दो रैम और स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा, जबकि Vivo X60 Pro वेरियंट को सिंगल स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 5 नैनोमीटर का फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलेगा। बता दें कि कुछ दिन पहले कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही Exynos 1080 प्रोसेसर के साथ अपना फोन लॉन्च करेगी। Vivo X60 सीरीज के फोन को कंपनी अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम OriginOS के साथ लॉन्च करेगी।
Vivo X60 सीरीज को प्रो और नॉन-प्रो वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा। vanilla Vivo X60 फ्लैट डिस्प्ले और पंचहोल कटआउट के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि इस फोन में बेजललेस डिस्प्ले मिलेगी और फोन काफी स्लिम होगा। पावर और वॉल्यूम बटन को राइट साइड में जगह मिली है।
कैमरा को लेकर खबर है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें Zeiss ऑप्टिकल लेंस का सपोर्ट मिलेगा। फोन को 8GB+ 128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वेरियंट में उतारा जा सकता है। Vivo X60 सीरीज के फोन में तीन कलर वेरियंट में मिलेंगे जिनमें ग्रे, शिमर और ब्लूइस पिंक ग्रेडियंट शामिल हैं।
Vivo X60 सीरीज की लॉन्चिंग 29 नवंबर को होने वाली है, हालांकि यह लॉन्चिंग चीन में होगी। भारतीय बाजार या ग्लोबल मार्केट में Vivo X60 की सीरीज की लॉन्चिंग तारीख को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।