Vivo X60, Vivo X60 Pro हुए लॉन्च, मिलेगा सैमसंग का Exynos प्रोसेसर

वीवो ने अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X60 और Vivo X60 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। Vivo X60 और Vivo X60 Pro दोनों स्मार्टफोन में सैमसंग का Exynos 1080 प्रोसेसर दिया गया है जिसे पिछले महीने ही लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इन दोनों फोन में E3 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। कैमरे के साथ Zeiss ऑप्टिक्स का भी सपोर्ट है।Vivo X60 और Vivo X60 Pro के साथ कंपनी ने Vivo X60 Pro+ का टीजर जारी किया है जिसे जनवरी में लॉन्च किया जाएगा।
Vivo X60, Vivo X60 Pro की कीमत
Vivo X60 की कीमत 3,498 चीनी युआन यानी करीब 39,300 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,798 चीनी युआन यानी करीब 42,700 रुपये है। इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,998 चीनी युआन यानी करीब 45,000 रुपये है। Vivo X60 Pro एक ही वेरियंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में मिलेगा जिसकी कीमत 4,498 चीनी युआन यानी करीब 50,600 रुपये है।
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS 1.0 है। फोन में 6.56 इंच की एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2376 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10 और HDR10+ का भी सपोर्ट है। फोन में Exynos 1080 प्रोसेसर, ARM Mali-G78 GPU, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का f/1.79 अपर्चर वाला है। लेंस के साथ फोर एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस भी 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए Vivo X60 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Vivo X60 में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4300mAh की बैटरी है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Vivo X60 की तरह ही इसमें भी एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS 1.0 है। फोन में 6.56 इंच की एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2376 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10 और HDR10+ का भी सपोर्ट है। फोन में Exynos 1080 प्रोसेसर, ARM Mali-G78 GPU, 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
जहां तक कैमरे का सवाल है तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें तीन कैमरे Vivo X60 वाले हैं, जबकि चौथा लेंस 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस है। इस कैमरे के साथ भी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। कैमरे के साथ 60x सुपर जूम मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का लेंस है।
Vivo X60 Pro में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4200mAh की बैटरी है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- Vivo V20 Pro Review: स्टाइलिश डिजाइन के साथ बेहतर कैमरा वाला स्मार्टफोन
- किसान आंदोलन से जियो के 2,000 टावरों को नुकसान, डेढ़ करोड़ मोबाइल यूजर्स प्रभावित
- एक जनवरी से इन फोन में बंद हो जाएगा WhatsApp, कहीं आपका फोन भी तो लिस्ट में नहीं
- Samsung Galaxy M51 Review: एक ऐसा कैमरा फोन जिसके लिए Night जैसी कोई चीज नहीं