एक जनवरी से इन फोन में बंद हो जाएगा WhatsApp, कहीं आपका फोन भी तो लिस्ट में नहीं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Dec 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Will Stop Working On These Phones from 1 January 2021 see the phone list
WhatsApp Will Stop Working On These Phones - फोटो : अमर उजाला

    WhatsApp हर साल कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है। जिसके बाद कछ पुराने सिस्टम पर WhatsApp काम नहीं करता है। पिछले साल व्हाट्सएप ने विंडोज और ब्लैकबेरी के लिए सपोर्ट बंद किया था और नए साल 2021 में भी कई आईफोन और कई एंड्रॉयड फोन पर WhatsApp काम नहीं करने वाला है।आइए जानते हैं...

    iphone 5S
    iphone 5S

    नए साल की शुरुआत के साथ ही WhatsApp कुछ डिवाइस के लिए अपना सपोर्ट बंद करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक नए साल में iOS 9 और Android 4.0.3 पर चलने वाले फोन में WhatsApp नहीं चलेगा। सीधे शब्दों में कहें तो iPhone 4 और इससे पहले के आईफोन में व्हाट्सएप काम नहीं करेगा, लेकिन यदि आपके पास इससे ऊपर का मॉडल यानी iPhone 4S, iPhone 5, iPhone 5S, iPhone 5C, iPhone 6 और iPhone 6S है तो आप फोन को अपडेट कर सकते हैं।

    HTC Desire 626
    HTC Desire 626

    एंड्रॉयड की बात करें तो आईओएस की तरह ही जिन फोन में एंड्रॉयड का 4.0.3 वर्जन है वे नए साल में व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस लिस्ट में HTC Desire, LG Optimus Black, Motorola Droid Razr और Samsung Galaxy S2 जैसे फोन का नाम है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें