Vivo X500 Pro Max: DSLR का खेल हमेशा के लिए खत्म कर सकता है ये फोन, 200 MP कैमरा के साथ मिलती है धांसू बैटरी

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Wed, 10 Jun 2026 11:31 AM IST
सार

Vivo अपनी नई फ्लैगशिप X500 सीरीज पर काम कर रही है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी Vivo X500 Pro Max नाम से एक नया प्रीमियम मॉडल ला सकती है। 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 2nm चिपसेट जैसे फीचर्स इसे बाजार के सबसे दमदार स्मार्टफोन्स में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
vivo x500 pro max 200mp camera 8000mah battery leak
Vivo X500 Pro Max - फोटो : Vivo

    विस्तार

    स्मार्टफोन बाजार में फ्लैगशिप फोन्स की रेस लगातार दिलचस्प होती जा रही है। अब Vivo की अपकमिंग X500 सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस बार Vivo X500 Pro Max नाम से एक नया टॉप मॉडल लॉन्च कर सकती है। फोन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके कैमरे और बैटरी की हो रही है। आइए जानते हैं वीवो के इन नए फोन में क्या है खास।

    8000mAh बैटरी बन सकती है सबसे बड़ा हथियार

    लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo X500 Pro Max में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के मुकाबले काफी बड़ा अपग्रेड होगा।बड़ी बैटरी का मतलब है कि यूजर्स को बार-बार चार्जर तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी लंबा बैकअप मिलने की उम्मीद है।

    विज्ञापन

    स्क्रीन भी होगी प्रीमियम

    फोन में 6.85 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 2K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।डिस्प्ले को BOE तैयार कर रही है। वहीं नई LIPO टेक्नोलॉजी की वजह से स्क्रीन के चारों तरफ बेहद पतले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। इससे फोन का लुक और भी प्रीमियम नजर आएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    200MP कैमरा पर टिकी हैं सबकी निगाहें

    कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी बन सकता है। कहा जा रहा है कि Vivo X500 Pro Max में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा, जिसमें Sony LYT-838 सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा।इसके अलावा 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। यह दूर की तस्वीरों को ज्यादा डिटेल के साथ कैप्चर करने में मदद करेगा। वहीं 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलने की उम्मीद है।

    मिलेगा नया 2nm प्रोसेसर

    परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek की नई Dimensity 9600 सीरीज चिपसेट दी जा सकती है। यह 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी।ऐसे में गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद हो सकता है। साथ ही बड़ी बैटरी के साथ इसकी पावर एफिशिएंसी भी बेहतर रहने की उम्मीद है।

    लॉन्च कब होगा?

    फिलहाल Vivo की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि लीक रिपोर्ट्स बताती हैं कि Vivo X500 सीरीज को 2026 की चौथी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है। शुरुआत में इसे चीन के बाजार में उतारा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें