शाओमी की Mi Band 5 11 जून को होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत
Mi Band 5 11 जून को होगा लॉन्चइस फिटनेस बैंड में मिल सकते हैं 5 सपोर्ट्स मोडबजट रेंज में होगी कीमत

विस्तार
शाओमी का अगामी एमआई बैंड 5 (Mi Band 5) इन दिनों अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस फिटनेस बैंड की कीमत और फीचर्स को लेकर कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिससे इस बैंड की लॉन्चिंग तारीख की जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर एमआई बैंड 5 की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है।
GizChina की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी अपने लेटेस्ट एमआई बैंड 5 को 11 जून के दिन पेश करेगी। कीमत की बात करें तो कंपनी इस बैंड को 180 चीनी युआन (करीब 1,903 रुपये) प्राइस टैग के साथ ग्लोबल बाजार में उतार सकती है।
इसे भी पढ़ें: इसे भी पढ़ें: घर से काम करने के दौरान, ये keyboard shortcut आपके आएंगे बहुत काम
मिलेंगे 5 स्पोर्ट्स मोड
सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी के इस अगामी एमआई बैंड 5 में पांच स्पोर्ट्स मोड होंगे, जिसमें योगा, स्किपिंग, रनिंग और इंडोर साइक्लिंग जैसी एक्टिविटी शामिल होंगी। इसके अलावा हार्ट रेंट जैसे सेंसर्स भी दिए जा सकते हैं।
एमआई बैंड 5 में मिल सकता है पंच-होल डिस्प्ले
लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस बैंड में पंच-होल डिस्प्ले दे सकती है। लेकिन अभी तक साफ नहीं हुआ है कि पंच-होल डिस्प्ले में कैमरा होगा या फिर सेंसर।
गूगल पे का मिल सकता है सपोर्ट
अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमआई बैंड 5 अपने पुराने मॉडल से काफी अलग होगा। इसमें यूजर्स को गूगल पे का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।