Vivo X21 हुआ भारत में लॉन्च, यह है दुनिया का पहला इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन

वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X21 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। वीवो एक्स21 की लॉन्चिंग मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजत एक इवेंट में हुई। वीवो एक्स21 की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से 29 मई से शुरू हो गई है। बता दें कि इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन Vivo X21 इसी साल मार्च में चीन में Vivo X21 UD के नाम से पेश किया था।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रयड ओरियो 8.1, 6.28 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू, 6 जीबी रैम 128GB की स्टोरेज मिलेगी।

जहां तक Vivo X21 के कैमरे का सवाल है तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे के साथ 3D मैपिंग, फेस अनलॉक मिलेगा। फोन में 3200mAh की बैटरी है जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, USB 2.0 और हेडफोन जैक है। फोन में होम बटन नहीं दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ अनलॉक करने के लिए डिस्प्ले के बीच में टैप करना होगा।