OnePlus 6 के मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन की पहली सेल आज, यहां से खरीदें

वनप्लस के हाल ही में भारत में लॉन्च हुए वनप्लस 6 के मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन की आज यानि 29 मई 2018 को भारत में पहली सेल होगी। 256 जीबी स्टोरेज वाले मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन की फ्लैश सेल अमेजॉन, क्रोमा स्टोर और वनप्लस के स्टोर से होगी। इस खास एडिशन वाले फोन के बैक पैनल पर एवेंजर्स का ए वाला लोगो गोल्ड कलर में लिखा मिलेगा। बता दें कि इससे पहले वनप्लस के जेनरल एडिशन की सेल हो चुकी है।
OnePlus 6 की कीमत और साथ में मिलने वाले ऑफर्स

OnePlus 6 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 34,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये है। इसके अलावा इस फोन का मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन भी है जो कि 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत 44,999 रुपये है। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो SBI कार्ड से शॉपिंग करने पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं आइडिया सेलुलर भी 2,000 रुपये का कैशबैक दे रहा है
वनप्लस 6 की स्पेसिफिकेशन

फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। साथ ही कंपनी ने पहली बार डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है। वनप्लस 6 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा। हालांकि कुछ दिनों बाद यूजर्स को एंड्रॉयड पी का बीटा वर्जन मिल जाएगा। OnePlus 6 को पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। फोन के साथ कंपनी ने वायरलेस चार्जिंग के लिए डैश चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
हालांकि डैश चार्जर अलग से खरीदना होगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 3300mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि आधे घंटे की चार्जिंग में यह फोन दिनभर का बैकअप देगा। फोन में हेडफोन जैक भी दिया गया है। OnePlus 6 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 4के वीडियो शूट किया जा सकेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक दिया गया है।