Vivo इंडिया का बड़ा एलान, अगले तीन साल तक इन फोन को मिलेगा अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 May 2021 10:58 AM IST
सार

Vivo X60 के तहत तीन फोन लॉन्च हुए हैं जिनमें Vivo X60 Pro+, Vivo X60 Pro और Vivo X60 शामिल हैं। Vivo X60 सीरीज का सीधा मुकाबला वनप्लस 9 सीरीज के साथ है।

विज्ञापन
Vivo X Series Phones to Get 3 Years of Android OS Updates in India
Vivo X60 Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    वीवो इंडिया ने इसी साल मार्च में अपनी Vivo X सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। एचएमडी ग्लोबल और सैमसंग की राह पर चलते हुए अब कंपनी ने एलान किया है कि Vivo X सीरीज के सभी फोन को अगले तीन सालों तक एंड्रॉयड का अपडेट मिलेगा। वीवो के इस एलान का फायदा भारत, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के ग्राहकों को होगा।

    वीवो ने कहा है कि Vivo X सीरीज को एंड्रॉयड अपडेट के अलावा तीन साल तक सभी बड़े सिक्योरिटी अपडेट भी दिए जाएंगे। कंपनी ने यह भी कहा है कि जुलाई 2021 में इस सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले अन्य फोन को भी तीन साल तक अपडेट मिलेगा। इससे पहले पिछले साल सैमसंग ने एलान किया था कि वह अपने करीब 40 स्मार्टफोन को अगले तीन साल तक एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट देगा।

    विज्ञापन

    बता दें कि इसी साल मार्च में वीवो इंडिया ने अपनी बहुप्रतिक्षित Vivo X60 सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। Vivo X60 के तहत तीन फोन लॉन्च हुए हैं जिनमें Vivo X60 Pro+, Vivo X60 Pro और Vivo X60 शामिल हैं। Vivo X60 सीरीज का सीधा मुकाबला वनप्लस 9 सीरीज के साथ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo X60 Pro+ के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 69,990 रुपये है और यह फोन इंपेरर ब्लू वेगन लेदर फिनिश में मिलेगा। वहीं Vivo X60 Pro के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 49,990 रुपये है। इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और शिमर ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Vivo X60 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,990 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 41,990 रुपये है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक और शिमर ब्लू कलर में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें