Confirm: 18 मई को होगी Realme Narzo 30 की लॉन्चिंग, फीचर्स आए सामने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 May 2021 09:41 AM IST
सार

फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी मिल सकती है

विज्ञापन
Realme Narzo 30 Launch Date Set for May 18 Specifications Surface Online
Realme Narzo 30 - फोटो : Realme Malaysia

    विस्तार

    रियलमी नारजो सीरीज के नए फोन की मलेशिया में लॉन्चिंग तारीख का खुलासा हो गया है। Realme Narzo 30 की भारत में लॉन्चिंग 18 मई को होगी। रियलमी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है। Realme Narzo 30 को भारत में मीडियाटेक हीलियो G95 के साथ पेश किया जाएगा।

    Realme Narzo 30 का एक हैंड्सऑन वीडियो भी लीक हुआ है जिसमें फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी मिल रही है। यह अपकमिंग फोन Narzo 30 सीरीज का तीसरा फोन होगा। कहा जा रहा है कि इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। Realme मलेशिया की वेबसाइट से Realme Narzo 30 की लॉन्चिंग की जानकारी मिली है। रियलमी ने फेसबुक पेज पर भी फोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक पोस्ट किए हैं।

    विज्ञापन

    Marc Yeo Tech Review के यूट्यूब चैनल पर फोन का एक वीडियो भी लाइव हुआ है। करीब सात मिनट के इस वीडियो फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी गई है। फोन के बैक पैनल पर एरो जैसा पैटर्न है। इसके अलावा फोन में पंचहोल डिस्प्ले है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 30W की डर्ट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसकी ब्राइटनेस 580 निट्स होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें