Vivo V70 Series भारत में लॉन्च: 1.5K AMOLED डिस्प्ले, ZEISS कैमरा और 6,500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
Vivo ने भारत में अपनी नई V70 Series पेश कर दी है। इस सीरीज में V70 और V70 Elite शामिल हैं। इस फोन में ZEISS ब्रांडेड कैमरे, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं।

विस्तार
Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई V70 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन – V70 और V70 Elite शामिल हैं। कंपनी ने इन फोन्स को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो मिड-रेंज बजट में शानदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं। यह सीरीज कुछ ही महीनों पहले लॉन्च हुए V60 के बाद आई है। आइए आपको Vivo V70 के पूरे स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल में बताते हैं।
Vivo V70 Series: प्रीमियम है डिजाइन
V70 और V70 Elite का डिजाइन लगभग एक जैसा है। इस बार कंपनी ने पीछे की ओर नया स्क्वेयर-स्टाइल कैमरा मॉड्यूल दिया है, जो मेटैलिक फिनिश के साथ आता है। इसमें ZEISS की ब्रांडिंग साफ नजर आती है और ऑरा लाइट भी इसी मॉड्यूल में दी गई है।
फोन में फ्लैट एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम और मैट फिनिश ग्लास बैक मिलता है। दोनों डिवाइस की मोटाई 7.6mm से कम है। साथ ही, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ ये पानी और धूल से सुरक्षित हैं।

Vivo V70 Series: कैमरा और डिस्प्ले
दोनों स्मार्टफोन में एक जैसा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है:50MP प्राइमरी सेंसर।50MP Sony IMX882 टेलीफोटो लेंस, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ।8MP अल्ट्रावाइड लेंस।सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा। सभी कैमरों पर ZEISS ब्रांडिंग दी गई है।वीडियो रिकॉर्डिंग 4K 60fps तक की जा सकती है। कैमरा एप में AI फिल्टर्स भी मिलते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो दोनों फोन्स में 6.59-इंच 1.5K AMOLED पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाती है। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में सबसे पतले 0.125cm बेज़ल्स दिए गए हैं। साथ ही, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।

Vivo V70 Series: प्रोसेसर, स्टोरेज और बैटरी
परफॉर्मेंस के मामले में दोनों मॉडल अलग हैं। V70 Elite में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलता है।दोनों में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। Elite वर्जन में बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए X-axis लीनियर मोटर भी है।बैटरी की बात करें तो दोनों में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा।
Vivo V70 Series: OriginOS 6 का सपोर्ट
सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन पर Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं। कंपनी 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
Vivo V70 Series: कीमत और उपलब्धता
V70 सीरीज भारत में 26 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
Vivo V70 की कीमत:
8GB/256GB – ₹45,999
12GB/256GB – ₹49,999
Vivo V70 Elite की कीमत:
8GB/256GB – ₹51,999
12GB/256GB – ₹56,999
12GB/512GB – ₹61,999
Vivo V70 Series: ऑफर्स
लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट या कैशबैक भी मिल सकता है। कुल मिलाकर, V70 सीरीज उन यूजर्स के लिए है जो मिड-रेंज में प्रीमियम कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस का संतुलन चाहते हैं।
- AI Summit 2026: एआई से वैज्ञानिक क्रांति का नेतृत्व कर सकता है भारत, एआई समिट में बोले गूगल डीपमाइंड प्रमुख
- एआई समिट 2026: सैम ऑल्टमैन बोले- भारत AI अपनाने में नंबर-1, आएंगी नई और बेहतर नौकरियां
- AI Summit 2026: पीएम मोदी के सामने हाथ मिलाने से हिचकिचाए सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई, जानें क्या है विवाद
- Google Pixel 10a भारत में लॉन्च: दमदार बैटरी, 3000 निट्स ब्राइट डिस्प्ले और 7 साल का OS अपडेट, जानें प्राइस