Google Pixel 10a भारत में लॉन्च: दमदार बैटरी, 3000 निट्स ब्राइट डिस्प्ले और 7 साल का OS अपडेट, जानें प्राइस
Google Pixel 10a Launched:
Google ने भारत में अपना नया और किफायती Pixel 10a स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। 50 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाला यह फोन ब्राइट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, Tensor G4 चिप और एडवांस AI कैमरा फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट को टक्कर देगा।

विस्तार
Google ने भारत में अपनी Pixel 10 सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन Google Pixel 10a लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में फ्लैगशिप Pixel 10 लाइनअप के कई खास फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन कीमत 50 हजार रुपये से कम रखी गई है।
कितनी है कीमत और कहां से खरीद पाएंगे?
भारत में Pixel 10a की कीमत 49,999 रुपये तय की गई है, जो पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9a के बराबर है। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग आज से शुरू हो गई है, जबकि बिक्री 6 मार्च 2026 से शुरू होगी। आप इस लिंक पर क्लिक कर इस फोन को प्री-बुक कर सकते हैं। यह फोन फोन चार रंगों- लवेंडर, ऑब्सिडियन, फॉग और बेरी में उपलब्ध होगा।
लॉन्च के शाथ शानदार ऑफर्स
लॉन्च के मौके पर Google कुछ खास ऑफर्स भी दे रहा है:चुनिंदा HDFC बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये का कैशबैक24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनसनो-कॉस्ट EMI पर 7,000 रुपये तक बचाएं
इसके अलावा यह फोन Google के पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम का हिस्सा भी है। इसके तहत ग्राहक 2,083 रुपये प्रति माह की बिना ब्याज वाली किस्त पर फोन खरीद सकते हैं और बाद में अश्योर्ड बायबैक मॉडल के जरिए अपग्रेड कर सकते हैं।
Google Pixel 10a: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
दमदार और ब्राइट डिस्प्ले
Pixel 10a में 6.3 इंच का Actua डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। कंपनी के अनुसार, यह अब तक की Pixel ‘a’ सीरीज का सबसे ब्राइट स्क्रीन है।
डिजाइन में इस बार पतले और एकसमान 4mm बेजल्स दिए गए हैं। कंपनी इसे “बंपलेस” चेसिस कह रही है। फोन को IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
फोन में 5,100mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा का बैकअप देने का दावा करती है।
यह 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो इस कीमत वर्ग में इसे मजबूत विकल्प बनाता है।
- Meta Platforms: मौत के बाद भी एक्टिव रहेगा सोशल मीडिया अकाउंट? मेटा ने पेटेंट कराई नई AI तकनीक
- लो-अर्थ ऑर्बिट में बढ़ी सैटेलाइट्स की भीड़: एलन मस्क के प्लान से वैज्ञानिक चिंतित, केसलर सिंड्रोम का खतरा बढ़ा
- Social Media: क्या भारत में नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन? IT मंत्री ने दिया बड़ा संकेत
- AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष, बिल गेट्स पर विवाद क्यों?