Vivo V70 Series: Zeiss कैमरा और 5000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आ रहे हैं दो शानदार फोन, जानें सब कुछ
Vivo V70 Series Launch Specs:
वीवो अपनी नई V70 सीरीज़ को भारत में 19 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है। डिजाइन और कैमरा फोकस के लिए मशहूर इस सीरीज़ में इस बार पावरफुल प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट जैसे बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

विस्तार
प्री-बुकिंग 12 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेगी, जबकि आधिकारिक बिक्री 25 फरवरी से शुरू होने की बात कही जा रही है। यह स्मार्टफोन Amazon और Flipkart दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
डिजाइन और डिस्प्ले पर खास फोकस
Vivo की V-सीरीज हमेशा से स्लिम डिजाइन, प्रीमियम लुक और कैमरा-केंद्रित फीचर्स के लिए जानी जाती रही है। इस बार भी कंपनी उसी फॉर्मूले को आगे बढ़ा रही है, लेकिन बेहतर परफॉर्मेंस के साथ।
V70 Elite में 1.5K रेजोल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। फ्लैट स्क्रीन और बेहद पतले बेजल इसे वीडियो देखने और गेम खेलने के लिए शानदार बना सकते हैं।
परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड
V70 Elite में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा, जो मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह बैटरी सामान्य से लेकर भारी इस्तेमाल तक आराम से चल सकती है, हालांकि बाजार में मौजूद 7,000mAh से ज्यादा बैटरी वाले फोनों से थोड़ी कम है।
इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा।
पोर्ट्रेट और वीडियो लवर्स के लिए खास
कैमरा इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत है। V70 Elite में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का Zeiss ब्रांडेड टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
फोन 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा और इसमें AI Audio Noise Eraser जैसे फीचर मिल सकते हैं, जो वीडियो बनाते समय बैकग्राउंड शोर कम करने में मदद करेंगे। माना जा रहा है कि स्टैंडर्ड V70 में भी लगभग इसी तरह का कैमरा सेटअप मिल सकता है।
सॉफ्टवेयर सपोर्ट में लंबी दौड़
V70 सीरीज OriginOS 6 पर चलेगी और कंपनी चार बड़े OS अपग्रेड के साथ छह साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा कर रही है। इस सेगमेंट में इतना लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट कम ही देखने को मिलता है, जिससे फोन की लंबी उम्र सुनिश्चित हो सकती है।
- X Outage: दुनियाभर में एक्स हुआ डाउन; एप और साइट दोनों में समस्या, महीनेभर में दूसरी बार ठप हुई सर्विस
- AI: एआई समिट में आने से पहले सैम ऑल्टमैन का बड़ा खुलासा, 10 करोड़ भारतीय हर हफ्ते इस्तेमाल कर रहे ये एआई टूल
- AI Impact Summit 2026: क्या है वेन्यू, कैसे करें रजिस्ट्रेशन, देनी पड़ेगी एंट्री फीस? जानिए सभी सवालों के जवाब
- ‘AI तय करेगा आने वाला दौर’: AI इम्पैक्ट समिट 2026 को एनडीए के नेताओं ने बताया ऐतिहासिक पहल