24MP फ्रंट कैमरे वाले इस फोन की कीमत में हुई हमेशा के लिए कटौती

अगर आप भी सेल्फी के शौकीन हैं और किसी सेल्फी फोन के सस्ते होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। Vivo ने अपने Vivo V7 स्मार्टफोन की कीमत में हमेशा के लिए 2 हजार रुपये की कटौती की कर दी है। भारत में लॉन्चिंग के समय इस फोन की कीमत 18,990 रुपये थी। बता दें कि इस फोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में पतले बेजल वाली फुल-व्यू डिस्प्ले है।
Vivo V7 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo V7 में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.1, 5.7 इंच की HD+ फुल-व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। फोन में 1.8GHz का ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम 450 प्रोसेसर, 4GB रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में फेशियल रिकॉग्निशन भी है।
फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर और 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सेल्फी कैमरे में मून लाइट ग्लो फीचर भी है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth v4.2, GPS/ A-GPS, Micro-USB, FM radio और 3000mAh की बैटरी है। फोन की नई कीमत 16,990 रुपये है।
ये भी पढ़ेंः जियो पर Airtel का बड़ा हमला, 93 रु. में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा
फोन के साथ कुछ ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिनमें नो कॉस्ट ईएमआई, वन टाइन स्क्रीन रिप्लेसमेंट, एक्सेंज करने पर 2,000 रुपये की छूट, बुक माय शो की कपल टिकट और एचडीएफसी बैंक की ओर स्पेशल ऑफर्स शामिल हैं।