वीवो V5S आज भारत में होगा लॉन्च, इसमें है 20MP का सेल्फी कैमरा
विज्ञापन

चीन की कंपनी वीवो आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन वीवो वी5 एस लॉन्च करेगी। यह फोन सेल्फी लवर्स के लिए शानदार साबित होगा क्योंकि इसमें कंपनी ने 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। साथ में एलईडी फ्लैश लाइट भी है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन की कीमत 18,990 रुपये हो सकती है।
ये भी पढ़ें- OnePlus 5 में होगा डुअल कैमरा सेटअप
Vivo V5s की स्पेसिफिकेशन
अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस फोन की बॉडी मेटल यूनिबॉडी होगी और फोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले होगी। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 20 मेगापिक्सल का एलईडी फ्लैश लाइट के साथ कैमरा है। वहीं फोन में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन 4जी एलटीई सपोर्ट करेगा। फोन मैट ब्लैक, स्पेस ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन