Vivo V27 Pro: 12GB रैम और लेटेस्ट प्रोसेसर से लैस होगा फोन, लॉन्च से पहले डिटेल आई सामने, जानें फीचर्स
Vivo V27 Pro फोन के फीचर्स Geekbench साइट पर नजर आए हैं। लीक के अनुसार, फोन को 12 जीबी तक रैम और लेटेस्ट MediaTek प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपनी नई मिड-रेंज फोन सीरीज Vivo V27 Series को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज फोन को भारत में 1 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही Vivo V27 Pro की स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। फोन के फीचर्स Geekbench साइट पर नजर आए हैं। लीक के अनुसार, फोन को 12 जीबी तक रैम और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य डिटेल्स और संभावित कीमत के बारे में।
हालांकि कंपनी ने अब तक फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है। इस फोन को Vivo V25 Pro के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया जाएगा। इस फोन को 35,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। नए फोन को भी इसी कीमत पर पेश किया जा सकता है। यानी Vivo V27 Pro की शुरुआती कीमत 40 हजार से कम हो सकती है।
Vivo V27 Pro स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400X1800 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगा। डिस्प्ले के साथ 360Hz टच सैंपलिंग रेट और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन में MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा।
- Airtel 5G: राजस्थान के इन 5 शहरों में लॉन्च हुई एयरटेल 5G सर्विस, अब तक इन शहरों में पहुंचा Airtel 5G Plus
- काम की बात: फोन में कर लें ये सेटिंग्स, चोरी होने पर भी पता चल जाएगी लोकेशन, बाद में पछताना नहीं पड़ेगा
- Lava Yuva 2 Pro: 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ खूबसूरत डिजाइन वाला फोन, ट्रिपल कैमरा और 7GB रैम से है लैस
- फालतू के एप से आजादी: फोन के साथ प्री-इंस्टॉल आने वाले गूगल एप की छुट्टी, भारत सरकार की फटकार के बाद हुआ बदलाव