Vivo V27 Pro: रंग बदलने वाले फोन की पहली सेल शुरू, मिल रही 3 हजार रुपये की छूट, इसमें है 50MP का फ्रंट कैमरा
Vivo V27 Pro और Vivo V27 को एंड्रॉयड 13 आधारित Funtouch OS 13 और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। दोनों फोन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 3D कर्व्ड स्क्रीन है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपनी Vivo V27 सीरीज को हाल ही में लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत Vivo V27 Pro और Vivo V27 को लॉन्च किया गया है। वीवो वी27 प्रो की बिक्री आज से शुरू हो गई है, जबकि बेस मॉडल 23 मार्च से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Vivo V27 सीरीज को एंड्रॉयड 13 आधारित Funtouch OS 13 और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। दोनों फोन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 3D कर्व्ड स्क्रीन है। साथ ही फोन का बैक पैनल रंग बदलने वाला है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और ऑफर्स के बारे में...
भारत में विवो V27 प्रो के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। वहीं फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 42,999 रुपये है। फोन मैजिक ब्लू और नोबल ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
कंपनी का कहना है कि विवो V27 प्रो की खरीद पर ग्राहकों को HDFC, ICICI और कोटक महिंद्रा बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये का लाभ मिलेगा। वहीं फोन को चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीदने पर ग्राहक ICICI, कोटक महिंद्रा बैंक और HDB वित्तीय सेवाओं से 3,500 तक के कैशबैक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
Vivo V27 Pro के फीचर्स की बात करें तो फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित FunTouch OS 13 है। इसके अलावा फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Vivo V27 Pro में 4nm का मीडियाटेक Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
- जियो का सबसे सस्ता प्लान! अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा भी मिलेगा
- Airtel 5G: एयरटेल ने एक साथ 125 शहरों में लॉन्च किया 5G नेटवर्क, अब 265 शहरों में पहुंची सेवा, देखें लिस्ट
- काम की बात: ऑनलाइन कैसे चेक करें फास्टैग बैलेंस, रिचार्ज करना भी जानें, बहुत आसान है तरीका
- Infinix Hot 12: 8,499 में मिल रहा 12,999 रुपये वाला फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से है लैस, जानें ऑफर्स