Vivo V21e 5G जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च, फीचर्स आए सामने
Vivo V21e 5G को कुछ दिन पहले ही गीकबेंच और BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 462 और मल्टी कोर टेस्ट में 1,502 नंबर मिले हैं। लिस्टिंग के मुताबिक Vivo V21e 5G में एंड्रॉयड 11 के साथ पेश किया जाएगा।

विस्तार
वीवो की वी21 सीरीज का नया 5जी फोन भारत में लॉन्चिंग को तैयार है, हालांकि कंपनी ने लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी तो नहीं दी है लेकिन एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक Vivo V21e 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएग। Vivo V21e 5G को भारत में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि Vivo V21e 5G की कीमत 29,990 रुपये होगी। वीवो ने अपने इस अपकमिंग फोन के बारे में आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।
Vivo V21e 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन
Vivo V21e 5G को कुछ दिन पहले ही गीकबेंच और BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 462 और मल्टी कोर टेस्ट में 1,502 नंबर मिले हैं। लिस्टिंग के मुताबिक Vivo V21e 5G में एंड्रॉयड 11 के साथ पेश किया जाएगा।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Vivo V21e 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 8 जीबी की रैम मिलेगी। लीक रिपोर्ट के मुताबिक वीवो के इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है।
इसके अलावा फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज और 4400mAh की बैटरी मिलेगी जो 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अभी तक सामने फीचर्स को देखते हुए लग रहा है कि Vivo V21e 5G को 4जी वेरियंट वाले फीचर्स के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। Vivo V21e को इसी साल अप्रैल में मलेशिया में 64 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है।